Posts

Showing posts from August, 2025

जिला स्तर के अधिकारी श्री मनोज कुमार शर्मा एडीपीसी एवं अलवर के विख्यात इंजीनियर श्री राजेश लवानिया की टीम का विद्यालय संबलन --एक प्रेरणादायक मार्गदर्शन

Image
  जिला स्तर के अधिकारी श्री मनोज कुमार शर्मा एडीपीसी एवं अलवर के विख्यात  इंजीनियर श्री राजेश लवानिया की टीम ने विद्यालय  संबलन किया ! आई सी टी लैब का निरिक्षण किया विद्यार्थियों से कंप्यूटर शिक्षा पर चर्चा की !वन क्षेत्र एवं दुगम रास्तों के बावजूद  कुछ पैदल चल कर  बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचा एवं अच्छा पाया ,इस मौके पर पीईईओ  एवं प्रधानाचार्य की प्रशंसा की ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025– विद्यालय में देशभक्ति का उल्लास

Image
  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोगढ  में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों, फूलों और सजावट से सुसज्जित किया गया था। सुबह से ही छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण और अभिभावक देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर समारोह में शामिल होने पहुँचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र शर्मा  ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाकर किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य महोदय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद किया और विद्यार्थियों को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।  विद्यालय के शिक्षकों में लक्ष्मण सिंह , दिनेश  शर्मा, सुरेन्द्र कुमार,  श्रीमती मनीषा सैनी  एवं सभी शिक्षको  ने अपने-अपने भाषणों में देशभक्ति, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। शिक्षा  मंत्री जी का संदेश वाचन भी किया। इन प्रेरक भाषणों ने विद्य...