स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025– विद्यालय में देशभक्ति का उल्लास
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोगढ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों, फूलों और सजावट से सुसज्जित किया गया था। सुबह से ही छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण और अभिभावक देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर समारोह में शामिल होने पहुँचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाकर किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य महोदय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद किया और विद्यार्थियों को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शिक्षकों में लक्ष्मण सिंह , दिनेश शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, श्रीमती मनीषा सैनी एवं सभी शिक्षको ने अपने-अपने भाषणों में देशभक्ति, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। शिक्षा मंत्री जी का संदेश वाचन भी किया। इन प्रेरक भाषणों ने विद्यार्थियों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी ने बहुत प्रसंशा की।
अंत में सभी ने मिठाइयाँ बांटीं और भारत की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। यह दिन विद्यालय परिवार के लिए अविस्मरणीय बन गया और सभी के हृदय में देशभक्ति की ज्योति और प्रबल हो गई।

.jpeg)
Comments
Post a Comment